महाराष्ट्र में एक हेडमास्टर ने अपनी गंदी नियत के चलते गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। चंद्रपुर के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने हेडमास्टर पर अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत के बाद ग्रामीणों ने हेडमास्टर को बंधक बनकर पुलिस को सूचित किया।
छात्राओं की शिकायत के अनुसार, उनके साथ अश्लीलता का ये मामला लम्बे समय से चल रहा था। हैरानी वाली बात है कि जिस समय इलाके में सरकार की तरफ से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को लेकर जन जागरूकता पर कार्यक्रम चलाया जा रहा था। उसी वक़्त आरोपी हेडमास्टर अपने कुकृत्य को अंजाम देने में लगा हुआ था।
दरअसल, बल्लारपुर तहसील के केम तुकूम गांव के जिला परिषद स्कूल के हेडमास्टर भाऊराव तुमडे ने कक्षा के अन्य बच्चों को साफ-सफाई के लिए बाहर भेजा और 5वीं कक्षा की छात्रा को कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आदिवासी छात्रा ने इसका विरोध किया और घटना की अपने माता-पिता को जानकारी दी।
नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया और हेडमास्टर तुमडे को कमरे में बंधक बनाकर पंचायत समिति बल्लारपुर की गट शिक्षण अधिकारी वर्षा पिपरे को घटना की जानकारी दी। वर्षा पीपरे ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
लंबे समय से छात्राओं को शिकार बना रहा था हेडमास्टर
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, छात्राओं ने बताया कि ये सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। तीसरी से पांचवीं तक की कुल 7 छात्राओं के साथ हेडमास्टर अश्लील हरकतें करता आ रहा था।


Download Android App
Download iOS App



