देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में है। राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। राज्य में कोविड-19 के कम्युनिटी स्तर पर फैलने के दावों का स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को खंडन किया है। यहां अभी तक कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 80 हजार 298 है।
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा, “मेरे विचार से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सामुदायिक स्तर पर प्रसार नहीं हुआ है। राज्य सरकार कोविड-19 के लगभग सभी मरीजों और संक्रमण के स्रोत का पता लगाने में कामयाब रही है। इसलिए , मेरे विचार से राज्य में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं फैला है।”
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शाह ने आज योगी,केजरीवाल और खट्टर की बुलाई बैठक
उन्होंने कहा, “आंकड़े दिखाते हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित ज्यादातर मरीज वे हैं जिन्हें या तो किसी संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था, घर वे पर क्वारंटाइन में थे या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इसलिए अभी तक महाराष्ट्र में सामुदायिक स्तर पर कोविद-19 का संक्रमण नहीं फैला है।”


Download Android App
Download iOS App



