महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाजे को सौ करोड़ रुपये उगाहने के लिए कहने का आरोप लगने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की तरफ से डैमेज कंट्रोल की कमान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) मुखिया शरद पवार ने संभाली है। वह दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर अगली रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
शरद पवार यहां अपने आवास 6, जनपथ पर रविवार की शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को बुलाया। शरद पवार के साथ इन नेताओं की बैठक चल रही है। महाराष्ट्र के घटनाक्रम को लेकर इससे पहले, शरद पवार ने शवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत से भी मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि गंभीर आरोपों में फंसे अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से हटाने को लेकर इस बैठक में विचार हो रहा है। शरद पवार इस बैठक में निर्णय लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपनी राय से अवगत कराएंगे। सोमवार तक कोई बड़ा फैसला हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



