महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। वहीं 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई।
इससे तीन दिन पहले ही कोविड-19 के सबसे ज्यादा 25,833 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले सितंबर, 2020 को 24,896 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867 हो गई। मुंबई में कोविड-19 के 3,779 नए मामले सामने आए हैं और 10 मरीजों की मौत हुई ।


Download Android App
Download iOS App



