महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव : एमवीए को बड़ा झटका, भाजपा ने जीती पांच सीटे

Summary :

सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राकांपा, शिवसेना के दो-दो और भाजपा के चार उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में जीत दर्ज की, महाराष्ट्र में 10 विधानपरिषदों की सीटों के लिए चुनाव किया गया था।

सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राकांपा, शिवसेना के  पांच व  भाजपा के  पांच उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में जीत दर्ज की, महाराष्ट्र में 10 विधानपरिषदों की सीटों के लिए चुनाव किया गया था। जिसमें 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे। भाजपा के पांचवे उम्मीदवार  ने  कांग्रेस उम्मीदवार  को  हराया हैं ।  
भाजपा से जीतने वाले पांच उम्मीदवार 
रामशिंदे व उमा खापरे, प्रवीण दरेकर श्रीकांत भारती लेकिन भाजपा के प्रत्याशी प्रसाद लाड़ ने कांग्रेस के प्रत्याशी को पटखनी दी हैं । 
 विधान परिषद चुनाव में भाजपा को मिली विजय एमवीए में अस्थिरता का संकेत: फडणवीस
महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पांच सीटों पर मिली विजय से महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के खिलाफ सत्ताधारी विधायकों के बीच अस्थिरता का संकेत मिलता है।
भाजपा ने आज हुए विधान परिषद चुनाव में उन सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की जिन पर उसने उम्मीदवार उतारे थे।
फडणवीस ने कहा कि सभी निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों के समर्थन से भाजपा की विजय सुनिश्चित हुई।
 

Desk Team