राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है, जिसमें पूरी संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखेगी।
विपक्ष की साझा में बैठक में हिस्सा नही लेंगी ममता बनर्जी
मंगलवार को पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जगह उनके भतीजे और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित विपक्षी उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव करने के लिए कुछ दलों से प्रस्ताव आए हैं। हालांकि, सब कुछ मंगलवार की बैठक की कार्यवाही पर निर्भर करेगा और बैठक में अन्य दलों द्वारा सुझाए गए नामों पर निर्भर करेगा।
अटल सरकार में वित्तमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं यशवंत सिंहा
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सिन्हा ने पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री और फिर विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 2018 में भाजपा छोड़ दी। उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विपक्ष के सुझाए नामों को उम्मीदवारों ने ही ठुकराया
15 जून को तृणमूल ने दिल्ली में विपक्ष की बैठक बुलाई थी, जिसमें सर्वसम्मति से विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में शरद पवार का नाम प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, पवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। ममता बनर्जी ने तब नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के नामों को दो संभावित नामों के रूप में प्रस्तावित किया था। हालांकि, अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण, दोनों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



