महाराष्ट्र विधान परिषद : उद्धव ठाकरे ने घोषणा के बावजूद अबतक आधिकारिक रूप से नहीं दिया है एमएलसी पद से इस्तीफा

Summary :

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से आधिकारिक रूप से अबतक इस्तीफा नहीं दिया हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के समय उनकी ओर से इस संबंध में घोषणा करने के बाद 40 दिन बीत चुके हैं।

महाराष्ट्र विधान भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि तकनीकी रूप से उद्धव ठाकरे अब भी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हैं, क्योंकि उन्होंने अबतक अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने अबतक आधिकारिक रूप से विधान परिषद से इस्तीफा नहीं दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंजूर कर लिया है, लेकिन हमें अबतक राज्य विधानमंडल के उच्च सदन से इस्तीफे के संबंध में उनसे कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है।

Desk Team