मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति मजबूत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति मजबूत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।बघेल ने सोमवार शाम हिमाचल प्रदेश से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं को संबोधित किया।
हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है : बघेल
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बघेल ने कहा कि रविवार और सोमवार को राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक हुई है।एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है। वहां की सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। कल और आज पार्टी के नेताओं के साथ बैठक हुई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वहां (कांग्रेस के पक्ष में) बहुत अच्छा माहौल है, सब एकजुट होकर लड़ेंगे तब निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।’’हिमाचल प्रदेश का दौरा करने से पहले, बघेल रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।