अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन को और एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की सोमवार को घोषणा की।यह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को प्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की सबसे बड़ी आपूर्ति होगी।अमेरिका की ओर से इस मदद की घोषणा ऐसे समय की गई है जब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है।अमेरिका द्वारा घोषित नयी मदद में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट प्रणाली या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक् रॉकेट, हजारों तोप के गोले, मोर्टार प्रणाली आदि हथियार शामिल हैं।सैन्य कामंडरों और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एचआईएमएआरएस और तोप प्रणाली यूक्रेन में जारी लड़ाई में रूस को और अधिक जमीन कब्जा करने से रोकने के लिए अहम है।गौरतलब है कि नयी मदद के साथ ही अमेरिका द्वारा यूक्रेन में रूसी हमले के बाद से दी जाने वाली सहायता बढ़कर नौ अरब डालर से अधिक हो गई है।
अमेरिका ने एक अरब डॉलर के और रॉकेट और हथियार यूक्रेन को देने का वादा किया
Summary :
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन को और एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की सोमवार को घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



