महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक तेंदुआ घुस आया और दो लोगों पर हमला कर दिया। घटना नासिक के इंदिरा नगर इलाके का है जहां शनिवार की सुबह एक तेंदुआ इस क्षेत्र में आ गया और वहां के दो निवासियों पर हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई, जब एक तेंदुआ शहर में इंदिरा नगर की राजसारथी आवासीय सोसाइटी में घुस गया।
उन्होंने बताया कि तेंदुए ने इमारत की सीढ़ियों पर चढ़ कर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उनके शोर मचाने पर वह बाहर की ओर भाग गया। बाहर भागते हुए तेंदुए ने एक राहगीर पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस और वन अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका।
अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को मामूली चोटें आई हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी में घटना की तस्वीरें कैद हो गई हैं। कुछ खबरों के मुताबिक इंदिरा नगर से पहले, मुंबई नाका इलाका और शहर में तिड़के कॉलोनी में एक तेंदुआ देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



