मुबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से सांसद राहुल शेवाले ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से धारावी में पूर्ण लॉकडाउन लागू करवाने का आग्रह किया है। यह काफी घनी आबादी वाला इलाका है और बहुत सारी झुग्गियां हैं।
यह इलाका शेवाले के निर्वाचन क्षेत्र में आता है और यहां से कोरोना वायरस के सात मरीज मिले हैं। शिवसेना के सांसद ने कहा, ‘‘अगर यह वायरस धारावी में फैलता है तो मुंबई में भीषण दिक्कतें होंगी। सघन बस्ती होने के कारण धारावी में संक्रमण का तेजी से प्रसार हो सकता है।
राज्य सरकारों के अनुरोध पर बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, केंद्र कर रही है विचार
उन्होंने कहा, ‘‘बृहन्मुंबई महानगरपालिका सभी अस्पतालों का नियंत्रण अपने हाथों में ले और उन्हें कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आरक्षित करे। धारावी खेल परिसर को पृथक वास में बदला जा सकता है। धारावी में जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए अलग जनवितरण प्रणाली बनाने की जरूरत है। पूर्ण लॉकडाउन लागू करवाने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए ।’’


Download Android App
Download iOS App



