कोविड-19 : ओमान के सुल्तान से पीएम मोदी ने कोरोना संकट पर की चर्चा

Summary :

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 13,60,039 तक पहुंच गई है जबकि 75,973 लोगों की इस वायरस के चलते जान जा चुकी है

दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। विश्व की तमाम सरकारें इस महामारी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इस बीच, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट पर ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से फोन पर बातकर इस वायरस के प्रभाव को कम करने के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘‘ओमान के सुल्तान से कोविड-19 और इसके प्रभाव को कम करने के बारे में चर्चा की। ’’प्रधानमंत्री ने ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों के कुशलक्षेम पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के लिये सुल्तान को धन्यवाद दिया।

बता दें, दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 13,60,039 तक पहुंच गई है जबकि 75,973 लोगों की इस वायरस के चलते जान जा चुकी है। वहीं, देश में कोरोना के अब तक कुल 4,421 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 114 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस वायरस से अबतक कुल 326 लोग ठीक भी हो चुके हैं।  

Desk Team