कर्नाटक की बेलागावी पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राजेंद्र पाटिल को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें अपने राज्य भेज दिया।
श्री पाटिल महाराष्ट्र एकीकरण समिति की ओर से आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लेने बेलागावी आये थे।
इससे पहले कन्नड़ समर्थक नेताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से बेलागावी में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में किसी महाराष्ट्र के नेता को भाग लेने की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया था।


Download Android App
Download iOS App



