उत्तर भारत की प्रमुख रियल स्टेट कंपनी गौर ग्रुप अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का कहना है कि वह आगामी पांच से सात साल के दौरान 50,000 युनिटों की डिलीवरी करनेवाली है।
गौर ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज गौर ने कंपनी के 25 साल के सफर पर शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में यहां कहा, ‘बीते 25 साल में हमने करीब 50,000 युनिटों डिलीवरी की, लेकिन अब 50,000 युनिटों की डिलीवरी हमने अगले महज पांच से सात साल में करने का लक्ष्य रखा है।’
उन्होंने कहा, ‘अगले पांच साल में कंपनी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे आवासीय परिसरों, दफ्तरों, रिटेल, होटल, सर्विस अपार्टमेंट, स्कूल और अस्पताल विकसित किए जाएंगे।’
मनोज गौर ने कहा कि अब वह कमर्शियल और रिटेल क्षेत्र पर भी जोर दे रहे हैं। गौर ग्रुप मुख्य रूप से रियलस्टेट सेक्टर के रेजिडेंशियल सेगमेंट से जुड़ा रहा है, लेकिन हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी मॉल की कामयाबी के बाद कंपनी ने ग्रुप ने कॉमर्शियल और रिटेल पर जोर देने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि ग्रुप परिसंपत्ति निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करेगा और अगले 5 साल में रिटेल कारोबार में 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने की उनकी योजना होगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी अगले 5 वर्षो में अपने किराये/लीज रेंटल को 400 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी की रिटेल में वर्तमान किराये से पाप्त आय लगभग 55 करोड़ रुपये है।


Download Android App
Download iOS App



