यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने PM मोदी से भेंट की

Summary :

यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि जोसेफ बोरेल फॉन्टेल्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

 यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि जोसेफ बोरेल फॉन्टेल्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 
इस भेंट के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ स्वाभाविक साझेदार हैं और वह मार्च 2020 में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। 
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। 
खासतौर से जलवायु परिवर्तन, व्यापार और आर्थिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जाएगा। 

Shera Rajput