नक्सलियों ने पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताह से पहले बृहस्पतिवार सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पेड़ गिराकर एक मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि दो से आठ दिसबंर के बीच होने वाले पीएलजीए सप्ताह के लिये यहां से 170 किलोमीटर दूर जिले के बंद किये गए अल्लापल्ली-भामरागढ़ मार्ग पर नक्सलियों के बैनर और पर्चे मिले जिसमें लोगों से सप्ताह में शामिल होने के लिये कहा गया है।
उन्होंने कहा, ‘सड़क अरेन्धा गेट के निकट परमिली से दो किलोमीटर दूर स्थित है। नक्सलियों ने मार्ग पर पेड़ गिराकर उसे बंद कर दिया।’
नक्सली अपने दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं की याद में वर्ष 2000 से हर साल पीएलजीए सप्ताह मनाते हैं। वे इस अवधि के दौरान बैठकें और सभाएं आयोजित करके अपने प्रचार में जुट जाते हैं। इसके अलावा नये सदस्यों की भर्ती, अभियानों की समीक्षा और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना भी बनाई जाती है।


Download Android App
Download iOS App



