महाराष्ट्र् में एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे जल्द ही अपनी सरकार को एक नए रूप दे सकते हैं। क्योंकि सीएम बनने के बाद अब उन्हे अपना कैबिनेट विस्तार करना हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन चुकी हैं और देवेंद्र फण्डवीस अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए चाणक्य के रूप में भूमिका निभा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार दो चरणों में किया जाएगा ।
भाजपा के 28 मंत्री कैबिनेट में होंगे

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट का विस्तार दो चरणों में होने वाला हैं। पहला चरण राष्ट्रपति चुनाव से पहले और दूसरा चरण चुनाव के बाद संपन्न किया जाएगा। हालांकि, भाजपा की तरफ से महाराष्ट्र कैबिनेट में कुल 28 मंत्री बनाए जाएंगे । गौरतलब है कि इनमें से आठ राज्य मंत्री होंगे और बीजेपी को गृह, वित्त, PWD, हाउसिंग, ऊर्जा, ग्राम विकास, खेल और राजस्व आदि कुछ इस प्रकार समन्वय बनाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



