शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को वरिष्ठ नेता रामदास कदम और पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से बर्खास्त कर दिया।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कदम ने ‘‘शिवसेना नेता’’ के रूप में इस्तीफा देते हुए एक पत्र ठाकरे को भेजा था जिसमें दावा किया गया था कि उनका लगातार अपमान किया गया, जबकि ठाकरे मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा व्यस्त रहते थे।
अमरावती लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री अडसुल ने छह जुलाई को पार्टी से इस्तीफा देते हुए एक पत्र लिखा था।ठाकरे ने सोमवार शाम को कदम और अडसुल को बर्खास्त करने की घोषणा की।
कदम ने अपने पत्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के बीच 2019 के चुनाव के बाद के गठबंधन पर अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसे उन्होंने शिवसेना के संस्थापक, दिवंगत बाल ठाकरे के विचारों के साथ विश्वासघात करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



