प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के कल्याण में 2 मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के साथ सिडको आवास योजना कि आधारशिला रखी। मुंबई और ठाणे भारत के उन हिस्सों में से हैं जिन्होंने राष्ट्र को अपने सपने को साकार करने में मदद की है। छोटे शहरों और गांवों से आने वाले लोग अपने लिए यहां एक नाम बना चुके हैं और भारत को गौरवान्तित किया है। यहां पैदा हुए और यहां रहने वाले लोग बड़े दिलवाले हैं और हर किसी को एक जगह दी है।
इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है। अधिकारी ने बताया कि मोदी मंगलवार रात पुणे से दिल्ली रवाना होंगे। ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच की अनुमानित लागत 8,416 करोड़ रुपये है। 24.9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 17 स्टेशन होंगे। पूरी प्रणाली छह कोच की मेट्रो रेल के मुताबिक तैयार की जाएगी। 2021 तक इस मार्ग से 2.29 लाख लोगों के रोजाना सफर करने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App




