दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि उम्मीद है कि मामले में शामिल अन्य “बड़े नेताओं” के साथ ही गुजरात और मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसाओं के साजिशकर्ताओं को भी सजा मिलेगी।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी शांतिप्रिय हैं और सद्भावना के साथ रहना चाहते हैं लेकिन ये दंगे राजनीतिक रूप से भड़काएं हुए हैं। एक समारोह से इतर उन्होंने कहा, “मैं 1984 दंगा मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने के उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं…इसमें काफी समय लग गया। इसमें देरी हूई लेकिन अंतत: फैसला आया।”
सिख विरोधी दंगे पर बोले PM मोदी – किसी ने नहीं सोचा था कि कांग्रेस नेता को सजा मिलेगी
केजरीवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इसमें (1984 दंगे में) शामिल अन्य बडे़ नेताओं को भी समय के साथ कठोर सजा मिलेगी। साथ ही 2002 गुजरात दंगों तथा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में शामिल लोगों को भी सजा मिले।
उन्होंने कहा, “लोग शांति के साथ रहना चाहते हैं, हिन्दू और मुसलमान एक-दूसरे से लड़ना नहीं चाहते लेकिन पार्टियां उन्हें उकसाती हैं और बड़े राजनीतिक नेता ऐसा करते हैं।” ‘आप‘ प्रमुख ने कहा कि कड़ी सजा दिए जाने पर भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।


Download Android App
Download iOS App




