एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के रिसेप्शन पार्टी में ना आने पर दीपिका ने कही ये बड़ी बात !

Summary :

दीपिका ने बताया की वो जानती है रणबीर कपूर किस तरह के इंसान है और उनके रिलेशनशिप की यही खूबसूरती है ‘काफी कुछ न कहके बहुत कुछ कह जाते हैं।’

बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से अभिनेता रणवीर सिंह से बड़े धूमधाम के साथ शादी रचाई और इस शादी के बाद लगातार 3 रिसेप्शन पार्टीज भी इस खूबसूरत कपल द्वारा दी गयी। उनकी इन ग्रैंड रिसेप्शन पार्टियों में करीबियों से लेकर बॉलीवुड के सभी दिग्गज कलाकार शामिल हुए पर इन पार्टियों में दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर शामिल नहीं हुए।

दीपिका पादुकोण

साथ ही इन दिनों रणबीर सिंह को डेट कर रही आलिया भट्ट भी इन रिसेप्शन पार्टियों में शामिल नहीं हो पायी। अब ये सवाल हर किसी के जहन में था की आखिर ऐसा क्या हुआ की रणबीर और आलिया दीपवीर की रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए।

https://www.instagram.com/p/Bqum1iGBLUI/?utm_source=ig_embed

जहाँ तक सूत्रों की खबर है माना जा रहा है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रहमास्त्र की शूटिंग में बिजी थे इस वजह से वो इस रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए। मीडिया ने भी जब दीपिका से रणबीर के ना आने का कारण पुछा तो उन्होंने बेबाकी से इस बात का जवाब दिया।

https://www.instagram.com/p/Bq2alyngiTG/?utm_source=ig_embed

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया की रणबीर और उनके बीच पहले जो भी था लेकिन अब भी उनके बीच अच्छी बोन्डिंग है। रिसेप्शन पार्टी से पहले उनकी रणबीर से बात भी हुई थी पर रिसेप्शन के बाद उनकी कोई बात नहीं हो पाती है है।

https://www.instagram.com/p/BqcfCGFAGVv/?utm_source=ig_embed

साथ ही दीपिका ने बताया की वो जानती है रणबीर कपूर किस तरह के इंसान है और उनके रिलेशनशिप की यही खूबसूरती है ‘काफी कुछ न कहके बहुत कुछ कह जाते हैं।’

दीपिका पादुकोण

आपको बता दें की दीपिका और रणबीर एक समय एक दुसरे को डेट कर रहे थे और एक दूस्र्रे के काफी क्लोज माने जाते थे पर फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

दीपिका पादुकोण

अब उन बातों को सालों गुजर चुके है और दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके है पर ख़ास बात ये है की आज भी दोनों के बीच बेहतर आपसी समझ और बोन्डिंग है। इस ससमय आलिया भट्ट को डेट कर रहे है और दीपिका के जवाब से ये तो साफ़ हो गया है की दोनों के बीच किसी तरह का मन मुटाव नहीं है।

ख़ुशी कपूर ने बनवाया ये खास टैटू जो है उनके परिवार को समर्पित और बेहद भावुक !

Desk Team