महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलावर को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने राणे के खिलाफ अपमानजनक और घृणास्पद बयानों की वजह से आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
बता दें कि राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा था, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’
राणे ने दावा किया था कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में गए और फिर, 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



