शिवसेना से बगावत कर महाराष्ट्र की एमवीए सरकार को संकट में डालने वाले दर्जनभर से ज्यादा विधायकों को असम ले जाया जा रहा है और उनके बुधवार को गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुजरत के सूरत में एक होटल में रखे गए लगभग 15 विधायकों को एक विशेष उड़ान द्वारा असम ले जाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विशेष विमान बुधवार तड़के गुवाहाटी पहुंच जाएगा। असम में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत करने के बाद कुछ विधायकों को भाजपा शासित गुजरात में रखा था।
माना जा रहा है कि असम भाजपा के शीर्ष नेता और राज्य सरकार, गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रहने की व्यवस्था कर रही है। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के विधायक गुवाहाटी के रेडिसन होटल में ठहर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



