राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के इस दावे को खारिज कर दिया कि शिवसेना (Shivsena) भारतीय जनता पार्टी (BJP) से 2014 में नाता तोड़कर कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाना चाहती थी और पवार से परामर्श करने के लिए उसे कहा गया था।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को नहीं दिया ऐसा प्रस्ताव
पुणे में पवार से जब पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा कि शिवसेना ने 2014 में कांग्रेस और NCP के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसपर उन्होंने कहा, किसी ने भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को ऐसा प्रस्ताव नहीं दिया। पवार ने कहा, अगर कोई प्रस्ताव मिला होता तो मुझे इसके बारे में थोड़ी भी जानकारी होती। अशोक चव्हाण ने जो कुछ भी कहा है, मैंने कभी उसके बारे में नहीं सुना। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में अन्य दलों के भाग लेने का कोई कारण नहीं है।
एकनाथ शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप
अशोक चव्हाण ने कहा था कि शिवसेना नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन सरकार बनाने के प्रस्ताव के साथ उनसे मुलाकात की थी। चव्हाण ने यह भी दावा किया था कि शिंदे भाजपा से नाता तोड़ने का प्रस्ताव लेकर आए थे, जिसके बाद उन्होंने शिंदे से इस बारे में शरद पवार से परामर्श करने की बात कही थी। कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि अगर NCP प्रमुख मान जाते तो वह कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात कर लेते, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ।


Download Android App
Download iOS App



