महाराष्ट्र में 26 जनवरी से 10 रुपये में ‘शिवभोजन’ योजना होगी शुरू

Summary :

महाराष्ट्र सरकार 26 जनवरी से राज्य के प्रत्येक जिला कलेक्ट्रेट में ‘शिवभोजन’ नाम से अपनी 10 रुपये की भोजन योजना शुरू करेगी।

महाराष्ट्र सरकार 26 जनवरी से राज्य के प्रत्येक जिला कलेक्ट्रेट में ‘शिवभोजन’ नाम से अपनी 10 रुपये की भोजन योजना शुरू करेगी। 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक जिले में संबंधित प्रभारी मंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। 
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार शिवभोजन योजना को चलाने के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की नियुक्ति करना चाहती है। सरकार रिकॉर्ड बनाए रखने और समन्वय में मदद करने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करेगी।’’ 

Shera Rajput