महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायक संजय राठौड़ को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का आज बचाव करते हुए कहा कि पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने यह भी कहा कि दूसरे दौर का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होगा।
शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले शिंदे गुट में शामिल
पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शामिल रहे राठौड़ को एक महिला की मौत के मामले में उनका नाम आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।वह इस साल जून में शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले शिंदे गुट में शामिल हो गए। इस बगावत के कारण ठाकरे नीत सरकार गिर गयी थी। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

संजय शिरसाट समेत कुछ बागी विधायक मंत्रिमंडल में शामिल
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘‘एमवीए सरकार के दौरान उन्हें (राठौड़) क्लीन चिट दे दी गयी थी, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दी थी। अगर किसी को इस पर और कुछ कहना है तो उसकी बात भी सुनी जा सकती है।’’शिंदे ने उन दावों को भी खारिज किया कि संजय शिरसाट समेत कुछ बागी विधायक मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने से नाराज हैं।


Download Android App
Download iOS App



