पुलिस ने मशहूर टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की कथित आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले, इंदौर पुलिस आयुक्त ने टीवी धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ की अभिनेत्री ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के बारे में सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी आर डी कनवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिस दल दंपति की तलाश कर रहे थे और ऐसे एक दल ने राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया।’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘राहुल इंदौर से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है, इस पर कनवा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



