केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को तिरुपति के श्री पद्मावती देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीतारमण बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर तिरुपति पहुंचीं।
आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी और अन्य अधिकारी सीतारमण के साथ पद्मावती मंदिर गए।
पद्मावती मंदिर जाने से पहले सीतारमण ने तिरुपति से 70 किलोमीटर दूर कनिपकम में स्थित श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में मत्था टेका।
बाद में वह भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी निवास तिरुमला पहुंचीं।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वित्त मंत्री बृहस्पतिवार सुबह भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर जाएंगी और वहां पूजा-अर्चना करेंगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अपनी तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा समाप्त करने से पहले सीतारमण तिरुपति से 40 किलोमीटर दूर श्री कालहस्ती में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर श्री वायुलिंगेश्वर में भी पूजा-अर्चना करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



