पश्चिम बंगाल से एक बहुत बड़ी खबर आई है जिसमें पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना इलाके में आने वाले दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है जिसमें 7 लोग की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि कम से कम 6-7 लोग मारे गए हैं। विस्फोट में कई घरों को भी क्षति पहुंची है। इससे पहले भी पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मई महीने में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था और इस घटना में 9 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। एगरा का इलाका उड़ीसा राज्य के साथ सीमा साझा करता है। एगरा मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।
फैक्ट्री में बम बनाने का लगा आरोप
स्थानीय लोगों और विस्फोट में अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों ने आरोप लगाया था कि इस फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने की आड़ में कच्चे बम तैयार किए जाते हैं। उस समय पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरनाथ के ने कहा था कि राज में कई जगहों पर इस तरह की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ छापेमारी चल रही है. कई अवैध फैक्ट्री का पता भी लगाया गया है। CM ममता बनर्जी ने राज्य की पुलिस को इस तरह की आतिशबाजी बनाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। फिलहाल अब इस तरह की एक और घटना सामने आई है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
कुछ वक़्त पहले भी पश्चिम बंगाल के ही एक फैक्ट्री में आग लगी थी जिसमें अवैध हथियारों के निर्माण हो रहे थे। जिसमें विस्फोट के कारण पूरी फॅक्टरी में आग लग गयी थी। बता दें की इस फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन में शिकायत भी दर्ज की थी लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब सवाल तो ये उठता है की शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया।


Download Android App
Download iOS App



