हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद केजरीवाल के पूर्व मित्र कुमार विश्वास ने उन पर सीधा हमला बोला हैं। कुमार विश्वास ने केजरीवाल के खिलाफ उस बयान पर पलटवार किया हैं, जिसमें उन्होनें गुजरात में रैली के दौरान उन्हें कंश की औलादों का नाश करने के लिए भगवान ने भेजा हैं। कुमार विश्वास ने हमला करते हुए कहा शिशुपाल अभी 99 गलती कर ले। ईश्वर चाहेगा तो उद्धार भगवान श्री कृष्ण मेरे हाथों ही करवाएंगे। कुमार ने पंजाब सरकार पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि इस बार गलत छत्ते में हात डाला गया हैं,पंजाब इसके लिए जल्द सबक भी सिखा देगा।
आपको बता दे की कुमार विश्वास व तेजिंदर सिंह बग्गा पर पंजाब सरकार द्वारा कि गयी एफआईआर को रद्द कर दिया हैं। कोर्ट ने अपने वक्त्व्य में साफ कहा कि राजनीतिक मंशा के आधार पर एफआईआर लिखी गई। हाईकोर्ट ने मामले को सुनते हुए दोनों पर की गयी एफआईआऱ को खारिज कर दिया। केजरीवाल पर टिप्पणी को लेकर कुमार विश्वास व तेजिंदर सिंह बग्गा पर पंजाब के अलग -अलग थानों में एफआईआऱ की गयी थी। जिस कारण तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने पर तीन राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ गई थी।
विश्वास ने हाईकोर्ट का जताया आभार, मान पर कसा तंज
कुमार विश्वास ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि कोर्ट ने अपने फैसले के आखिरी पैरा में साफ किया हैं कि सियासी मंशा के कारण दोनों पर एफआईआर की गयी थी। आप अभिव्यक्ति की आजादी को दबा नहीं सकते हैं। पंजाब सीएम पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा की वह ही भगवंत मान को पार्टी में लेकर आए थे , वह उनके पास दो बार इस्तीफा लेकर भी आए थे , लेकिन उन्होनें ही भगवत मान को गले लगाकर पार्टी में रोका। मान का नसीहत देते हुए विश्वास ने कहा की वह अपने स्वाभिमान को जाग्रत करे, पंजाब की सरकार को वंहा युवा किसान चलाएंगे , दिल्ली में बैठे लोग नहीं।


Download Android App
Download iOS App



