बंगाल और बिहार हिंसा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने किया वार, कहा- ‘जब कमजोर पड़ती है तब दंगे भड़काती है BJP’

Summary :

रामनवमी पर हुई हिंसा और दंगों को लेकर राजनीतिक सियासत काफी तेज हो गई है।कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है।अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है।

रामनवमी पर हुई हिंसा और दंगों को लेकर राजनीतिक सियासत काफी तेज हो गई है।कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है।अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है।उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीजेपी को पता चलता है कि वह कमजोर हो रही है तो वे दंगे भड़काते हैं और लोगों का ध्रुवीकरण करते हैं।उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का कारनामा है। 
Mallikarjun Kharge on Violence: खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना
इससे पहले भी बिहार हिंसा को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा था कि जो कुछ भी इन दिनों बिहार में हो रहा है वो 1989 में हुए दंगों की याद दिला रहा है। उस दंगे में ना जाने कितने लोगों की जान चली गई थी। कितने बेगुनाह मारे गए थे जिन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है और बीजेपी एक बार फिर बिहार में वैसे ही दंगा कराने का मंसूबा बना रही है। उन्होंने भी इसे 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव से जोड़ा था। 
इतना ही इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा योजनाबद्ध, प्रायोजित और बीजेपी की लक्षित है।जहां भी चुनाव नजदीक हैं और बीजेपी को अपने नुकसान का डर है या जहां बीजेपी सरकार कमजोर है वहां दंगे होते हैं। 
 Sanjay Raut On PM Modi Degree Said It Should Be Framed And Hung At New  Parliament House | Sanjay Raut: 'इसे नए संसद भवन में फ्रेम करके लटकाना  चाहिए', पीएम मोदी की
दरअसल, पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी (30 मार्च) के दिन से शुरू हुई हिंसा अभी तक नहीं थमी है।अब भी दोनों ही राज्यों में बवाल जारी है। सभी विपक्षी दलों ने अब इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है और इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। 

Desk Team