गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किये जाने को लेकर विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे (कांग्रेस को) कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को राज्य में भाजपा के ‘‘कुशासन’’ के बारे में बोलना चाहिए।
कांग्रेस को घेरने की कोशिश की
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने विपक्षी दल पर गुजरात में उसके शासन के दौरान वोट बैंक की राजनीति, भाई-भतीजावाद, संप्रदायवाद और ‘‘असामाजिक तत्वों’’ का समर्थन करने का आरोप लगाया था।
विधानसभा के लिए दो चरणों में हो रहे है चुनाव
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए एक ट्वीट में कहा,‘‘नरेंद्र मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिये!’’उन्होंने सवाल किया,‘‘गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़ा? क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों के मामले में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है? क्यों शिशु मृत्यु दर में राज्य 19वें स्थान पर है?’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘27 वर्षों का हिसाब दीजिए, गुजरात जवाब मांगता है।’’राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिसके तहत एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। कुल 1,621 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


Download Android App
Download iOS App



