कांग्रेस अध्यक्ष मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और उसे अवैध सरकार बताया। उन्होंने कहा, ” मध्य प्रदेश की मौजूदा सरकार अवैध है।बीजेपी ने हमारे विधायकों को तोड़ लिया. वहीं कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों पर सरकार बनाई है।”
100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी
मध्य प्रदेश के सागर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता का बयान वायरल हो रहा है जहां उन्होंने कहा “मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से राहत मिलेगी।100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. इसके अलावा हम राज्य में जातिगत जनगणना भी करवाएंगे। हमारी वर्किंग कमेटी में पिछड़े वर्ग के 6 लोग शामिल हैं।” रसोई गैस 500 रुपये में मिलेगी।महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलेगी।
खरगे ने लगाया इस नेता पर आरोप
खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी संत रविदास को केवल चुनाव के दौरान याद करती है।उन्होंने कहा कि मोदी जी पिछले 9 साल से सत्ता में हैं।जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले 18 साल से राज्य पर शासन कर रहे हैं।उन्होंने रविदास को केवल चुनाव के समय याद किया। बीजेपी को आढ़े हाथ लेते हुए खरगे ने कहा, “बीजेपी हमेशा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया।हमने संविधान बचा कर रखा, लोकतंत्र को बचाकर रखा।इसलिए वह (नरेंद्र मोदी ) प्रधानमंत्री बने।आपने ईडी का डर दिखाकर अपनी सरकार बनाई।ऐसा ही कुछ कर्नाटक और मणिपुर में भी किया।बीजेपी जहां सरकार नहीं बना पाती, वहां ऐसा ही करती है।


Download Android App
Download iOS App



