कुछ हिंदू समूह ने प्रकाश राज अभिनेता से इसलिए नाराज थे क्योंकि उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के बारे में एक ट्वीट किया था। हालांकी उन लोगों ने पुलिस के पास उनके खिलाफ शिकायत की। ट्वीट में प्रकाश राज ने बनियान और लुंगी पहने एक आदमी की चाय परोसते हुए एक मजेदार तस्वीर साझा की। कर्नाटक के बागलकोट जिले में अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज के चंद्रयान-3 पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। अभिनेता ने बनियान और लुंगी में चाय परोसते हुए एक व्यक्ति का कार्टून साझा किया था और कहा था, “ब्रेकिंग न्यूज, विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर।
समर्थकों ने प्रकाश की आलोचना की
हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रकाश राज की पोस्ट चंद्रयान-3 मिशन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मजाक उड़ा रही है।शिकायतकर्ताओं ने एक्टर पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने प्रकाश की आलोचना की। लोगों ने उनसे देश के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन का मजाक उड़ाने पर सवाल उठाए और कहा कि प्रकाश बिना वजह पीएम मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं।
यदि आप शिक्षित होना चाहते हैं तो
घटनाक्रम के बाद प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि प्रिय अनअकैडमी ट्रोल्स और गोदी मीडिया जो केवल एक चायवाले को जानते हैं। यदि आप शिक्षित होना चाहते हैं तो कृपया पढ़ें, उन्होंने नील आर्मस्ट्रांग और चंद्रमा पर मलयाली शीर्षक वाले एक लेख का लिंक भी दिया। प्रकाश ने यह भी कहा था कि नफरत केवल नफरत देखती है। मैं आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। ट्रोल्स ने किस चायवाले को देखा…?


Download Android App
Download iOS App



