पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को रांची में होगा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। फिलहाल, यह निर्णय लिया गया है कि हमारी पार्टी की प्रमुख कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण में शामिल होंगी।”

विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक कार्यक्रम में इन नेताओं की मौजूदगी को देश भर में संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में हुए प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में ‘एकता प्रदर्शन’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं की एकता’’ को दर्शाएगा।


Download Android App
Download iOS App



