Mamata banerjee : बंगाल में पंचायती चुनाव का प्रचार हुआ तेज, सीएम ममता ने बनाई चाय

Summary :

चुनाव का समय आते ही राजनेताओं का अलग-अलग रूप से जनता को लुभाना शुरू हो जाता है | इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बना चुकी है और अब मोमो भी बनाकर लोगों को खिला रही है | बता दें कि जब

चुनाव का समय आते ही राजनेताओं का अलग-अलग रूप से जनता को लुभाना शुरू हो जाता है | इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बना चुकी है और अब मोमो भी बनाकर लोगों को खिला रही है |  बता दें कि जब एक ऐसी ही फोटो वायरल हुई तो लोग इसे चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजनेताओं के लिए चुनाव में बड़ी ताकत है जनता का अपनापन और यह अपना पन राजनेताओं से क्या-क्या नहीं करवा सकता |  कई बार हमने बड़े-बड़े नेताओं को चुनावों में नाचते देखा | तो कभी किसी राजनेता को रोते देखा | कान पकड़कर माफी मांगते देखा, तो किसी को जनता के सामने हाथ जोड़े खड़े होते हुए देखा | और कुछ ऐसा ही एक नजारा सोमवार को उत्तर बंगाल में भी देखने को मिला | जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाय बनाकर लोगों को पिलाती दिखी | उनका चाय बनाते हुए वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है |
चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी ममता बनर्जी
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कूचबिहार से पंचायत चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया। यहां से चंदामारी में चुनावी सभा में भाषण देने के बाद तृणमूल सुप्रीमो नागराकाटा में सड़क के किनारे एक छोटी सी चाय की दुकान पर गईं। उन्होंने खुद टी स्टॉल में चाय बनाई और लोगों को चाय पिलाई। हालांकि मुख्यमंत्री का ऐसा व्यवहार सामान्य है, लेकिन चाय दुकानदार देखकर हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने टी स्टॉल में चाय बनाने में मौजूद महिला की मदद की। उसके बाद खुद चाय बनाकर लोगों को परोसा। बता दें कि ममता बनर्जी ने पहली बार ऐसा नहीं किया। इससे पहले भी टीएमसी अध्यक्ष ममता चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बना चुकी हैं और मोमो भी बनाकर लोगों को खिला चुकी हैं। अब इसे लोग चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

Desk Team