जहां एक तरफ हाल ही में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही थी | वहीं दूसरी ओर अब उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा कर रख दी है | आपको बता दें कि उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन की वजह से छोटी-बड़ी 43 सड़कें बंद हो गई है | इनमें तीन स्टेट हाईवे, 2 मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल है | बता दे कि देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और जगह-जगह भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रविवार रात बंद हो गया। इसके चलते 10-11 किमी लंबा जाम लग गया और सैकड़ों सैलानी व यात्री रास्ते में फंस गए। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को अगले चार से पांच दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने क्या कहा?
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि रविवार रात बादल फटने से मंडी जिले के बागी नाला में अचानक बाढ़ आ गई और इसकी वजह से चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। जिसके कारण करीब 21.30 घंटे बाद सोमवार दोपहर हाईवे पर एक तरफ से ही आवाजाही बहाल हो सकी। यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। भूस्खलन के चलते राज्य में 301 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। बिजली के 140 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। पेयजल और सिंचाई की 1,044 योजनाओं में गाद भरने से पानी के लिए हाहाकार मच गया है। राजधानी शिमला में पेयजल का संकट पैदा हो गया है।
बता दें कि पिथौरागढ़ में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 30 जून तक आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है। इसी बीच यूपी में हस्तिनापुर को बिजनौर से जोड़ने वाले पुल से जुड़ी सड़क भारी बारिश के चलते बह गई है। इसके चलते यातायात ठप हो गया है।
अगर बात दिल्ली एनसीआर की कीजाए तो दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस भी बढ़ी। पालम, आयानगर, नजफगढ़ समेत कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान नियंत्रण में रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



