कांग्रेस के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पर ‘एहसान फरामोश’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि संकीर्ण राजनीतिक मानसिकता के चलते वह कांग्रेस को नीचा दिखाने का प्रयास कर रही हैं जिसने अतीत में उनका हमेशा समर्थन किया।
ममता को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पहचान दी थी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने बनर्जी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पहचान दी थी और पश्चिम बंगाल में 2011 में मुख्यमंत्री बनने के लिए उनका समर्थन किया था। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में बनर्जी रेल मंत्री थीं और जब वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं तो कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस की सहयोगी पार्टी थी।
तेल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कोलकाता में आयोजित पार्टी की एक रैली में चौधरी ने कहा, ‘‘क्या आपको लगता है कि 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सत्ता में आने में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं था? क्या आपको लगता है कि गांधी परिवार की आपके राजनीतिक करियर में कोई भूमिका नहीं है?’’
बिना कांग्रेस के मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का बनर्जी का सपना सच नहीं होगा
बनर्जी का नाम लिए बिना चौधरी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस को नीचा दिखाकर कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन के बिना नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का बनर्जी का सपना सच नहीं होगा। बहरामपुर से सांसद चौधरी ने कहा, ‘‘क्या आप मोदी को सत्ता से हटाने के लिए गंभीर हैं?’’ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के प्रखर आलोचक चौधरी ने 31 अक्टूबर को भी यह दावा किया था कि कांग्रेस ने हमेशा बनर्जी का समर्थन किया और अब वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही हैं।
बिटकॉइन घोटाले में शामिल किसी की भी कुर्बानी देने को तैयार, कांग्रेस नाम बताए: बोम्मई
रविवार की रैली में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन महीने में हमारी पार्टी की बार-बार आलोचना करने के बाद हाल में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद वह चुप हो गई हैं। देश के लोगों ने तृणमूल को दिखाया है कि वे कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



