हमारे संस्थापकों के मूल्यों को कमतर करना दुखद : ममता बनर्जी

Summary :

दो सितंबर 1946 में भारत की अंतरिम सरकार जिसे अस्थायी सरकार भी कहा जाता की स्थापना की गई और 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक यह प्रभावी रही।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह भारत के संस्थापकों की ओर से समर्थित मूल्यों को कमतर करने से दुखी हैं। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आज के दिन 1946 में अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार बनी जो अगस्त 1947 तक कार्यरत थी। मैं यह देख कर दुखी हूं कि कई मूल्यों जिसके लिए हमारें संस्थापक खड़े हुए उन्हें कमतर किया जा रहा है।’’ 

गौरतलब है कि दो सितंबर 1946 में भारत की अंतरिम सरकार जिसे अस्थायी सरकार भी कहा जाता की स्थापना की गई और 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक यह प्रभावी रही। जानकारी के लिए बता दें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के सासंद अर्जुन सिंह पर हमले के खिलाफ में पार्टी ने बैरकपुर और नॉर्थ 24 परगना में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है।

Desk Team