ममता ने भाजपा को दी सीएए,एनआरसी, एनपीआर लागू करने की चुनौती

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) लागू करने की चुनौती दी।

सुश्री बनर्जी ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में रानाघाट में आयोजित विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं रैली के इस मंच से भाजपा को चुनौती देती हूं कि वह दिखाये कि उसके पास वास्तव में कितनी ताकत है। कई लोग वोट हासिल करने और समस्याएं उत्पन्न करने के लिए झूठ बोलते हैं, मैं उस समूह में नहीं हूं।’’ 
उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी हमेशा जरूरत के समय आम लोगों के साथ रही है। वे आम लोगों के साथ एक हैं, न कि चौकीदारों के, जैसा कुछ नेता स्वयं को बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में एनआरसी के भय से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

Shera Rajput