आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना, सेना ने घेराबंदी कर चलाया तलाश अभियान

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में अवंतिपोरा के अमलार में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। 
उन्होंने बताया कि कड़के की सर्दी के बावजूद सुरक्षा बलों ने घर-घर में तलाश अभियान चलाया। इसके अलावा बागानों और खेतों में तलाश अभियान चलाया गया। 
सूत्रों ने बताया कि पूरे इलाके को चारो ओर से घेर लिया गया है ताकि आतंकवादियों के फरार होने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से अब तक सामना नहीं हुआ है।

Shera Rajput