पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को जाने-माने जादूगर पी.सी. सरकार को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘महान जादूगर पी.सी. सरकार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’ 23 फरवरी, 1913 को अविभाजित बंगाल में पैदा हुए प्रोतुल चंद्र सरकार ने मंच पर पी.सी. सरकार के नाम से अपनी जादूगरी से देश-विदेश में डंका बजाया।
सरकार ने 1940 के दशक में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की और 1950 के पूरे दशक में दर्शकों को अपने जादू से मंत्रमुग्ध किए रखा। उनकी जादुई ट्रिक ‘इंद्रजाल’, तैरती महिला और अन्य प्रस्तुतियों को बेहद सराहा गया। पद्मश्री और द स्फिंक्स (ऑस्कर ऑफ मैजिक) सम्मान प्राप्त कर चुके सरकार का जापान में 6 जनवरी, 1971 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ‘जादू के बादशाह’ की विरासत को उनके बेटे पी.सी. सरकार (जूनियर) और उनकी पोतियां आगे बढ़ा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



