शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में हैदराबाद के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उत्तरप्रदेश का एक व्यक्ति हो गया।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि घटना मनाली के नजदीक शनाग इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हैदराबाद के चंद्रशेखर रेड्डी के तौर पर हुई है जबकि घायल उत्तरप्रदेश के लखनपुर का जोगिंदर (27) है। अधिकारी ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के पायलट और मालिक बुधी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App



