केरल में एक गर्भवती हथिनी बुधवार को मानवीय क्रूरता का शिकार हो गई। उसे किसी व्यक्ति ने पटाखे से भरा अनानास खाने को दिया जिसकी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने केरल के मल्लापुरम में गर्भवती हथिनी को मारे जाने पर अपने भतीजे और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं।
पहली बार अपने भतीजे पर सवाल उठाते हुये मेनका गांधी ने राहुल से पूछा है कि इस घटना पर कोई कार्रवाई क्यो नहीं गयी। मेनका गांधी ने कहा कि राहुल ने खुद वायनाड चुनी थी और आराम से जीत कर आए। अब जब खुद चुना है तो, बजाए कि वो पूरे देश को ठीक करें, वो अपने क्षेत्र को पहले ठीक करें।
उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी उसी इलाके से आते हैं, लेकिन अभी तक हथिनी की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। मेनका गांधी ने घटना को लेकर ट्वीट भी किया है और कहा है कि ये हत्या है। मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है। यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं, जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाते हैं। आये दिन हिंसा होती है, लेकिन केरल की सरकार कुछ नही कर पाती है। गौरतलब है कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। जिस मल्लापुरम जिले में ये घटना घटी उसके तीन विधानसभा क्षेत्र वायनाड लोकसभा मे हैं।


Download Android App
Download iOS App



