NRC को लागू करने के पक्ष में है मणिपुर, केंद्र से करेंगे संपर्क : बीरेन सिंह

Summary :

मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है कि किसी भी अवैध प्रवासी को देश में कहीं भी रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एक बहुत स्पष्ट संदेश है।”

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार एनआरसी को लागू करने के पक्ष में है और वह इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेगी। उन्होंने यहां नेडा सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा कि राज्य ने पहले ही प्रदेश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा, ‘‘हमें और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में एनआरसी की आवश्यकता है। एनआरसी लाने के लिए मणिपुर सरकार ने पहले ही कैबिनेट बैठक में फैसला ले लिया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है कि किसी भी अवैध प्रवासी को देश में कहीं भी रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एक बहुत स्पष्ट संदेश है।’’ 
यह पूछे जाने पर कि राज्य इस योजना को लागू कैसे करेगा, तो उन्होंने कहा ‘‘यह केंद्र सरकार के माध्यम से किया जाएगा। असम यहसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कर रहा है। इसलिए हम केंद्र सरकार से इसे करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। 

Desk Team