मणिपुर : राज्य में BJP का समर्थन करेगी JDU और NPF, चुनाव में पार्टी को मिला है पूर्ण बहुमत

Summary :

जनता दल (यूनाइटेड) और नगा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) ने भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। इसके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) और नगा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) ने भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 32 सदस्य हैँ और उसके पास पूर्ण बहुमत है। वहीं जद(यू) के छह और एनपीएफ पांच सदस्य हैं।
खुमुचम जॉयकिसन सिंह  को चुनाव विधायक दल का नेता  
इससे पहले जद (यू) के पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से खुमुचम जॉयकिसन सिंह को जद (यू) के विधायक दल का नेता चुना है। मणिपुर प्रदेश जद(यू) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राज्य के लोगों के हित में पार्टी ने सरकार के गठन में भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि जद (यू) ने भाजपा से पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करने और मणिपुर के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की अपील की।
निर्दलीय विधायक ने भी दिया समर्थन 
एनपीएफ ने कहा है कि पिछली सरकार में सहयोगी होने के कारण पार्टी को इस बार कुछ अच्छे विभागों की उम्मीद है। निर्दलीय विधायक निशिकांत ने भी भाजपा को समर्थन दिया है।

Desk Team