देहरादून : त्रिवेंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को सौगात देते हुए आंचल अमृत योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को हफ्ते में दो बार दूध पिलाया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का मकसद कुपोषण का खात्मा करना है। आपको बता दें इस योजना में 100 ग्राम एमएल फोर्टीफाइड आंचल मीठा सिकम्ड मिल्क पाउडर से दूध बनाया जाएगा और ये मिल्क पाउडर आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
इस योजना के तहत आंगनबाडी केंद्रों में पढ़ रहे 2 लाख 20 हजार से ज्यादा बच्चों को पोषण के तहत दूध मिलेगा और कुपोषित होने से बचेंगे। आयोजन के मौके पर महिला एवं बल विकास मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वक्त 18 लाख बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषण का शिकार हैं।
लेकिन इस योजना के तहत हफ्ते में दो दिन मंगलावर और शुक्रवार को दूध पिलाया जाएगा जिससे बच्चे कुपोषित होने से बचेंगे। रेखा आर्य ने कहा कि कुपोषित बच्चों के साथ ढाई लाख बच्चों को योजना के तहत लाभ मिलेगा।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



