महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के अलग-अलग इलाकों से मां और बेटे का शव बरामद होने के तीन दिन बाद पिता का भी शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी इलाके में स्थित खड़कवासला बांध के निकट एक जलाशय से व्यक्ति का शव बरामद किया है।
हवेली पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन नाम ने बताया कि 38 वर्षीय आबिद शेख का शव खड़कवासला बांध के निकट खानपुर स्थित एक जलाशय से सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इससे पहले आलिया शेख (35) का शव जेजुरी-ससवाड़ रोड पर मिला था जबकि उसके आठ वर्षीय बेटे अयान का शव मंगलवार को कटराज इलाके में मिला था। पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है।
पुलिस ने इससे पहले बताया था कि महिला की गर्दन पर ज़ख़्म के निशान मिले थे और बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई थी। भारती विद्यापीठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चा बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। परिवार इसको लेकर परेशान था।


Download Android App
Download iOS App



