उत्तराखंड में विधायक निधि से जीएसटी खत्म करने की मांग को लेकर विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। विधायक निधि से जीएसटी को खत्म करने का अनुरोध करने के लिए विधायकों ने सीएम धामी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री से इस पर जल्द से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।
विधायकों की सीएम पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा में हुई के मुलाकात के दौरान वित्तमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद रहे। वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस पर विचार किया जाएगा कि जीएसटी समाप्त की जाए या फिर विधायक निधि को बढ़ाया जाए।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा जनहित में इस पर निर्णय जरूरी है क्योंकि विधायक निधि का एक बड़ा हिस्सा जीएसटी के रूप में कम हो जाता है। अगर यह समाप्त कर दिया जाता है तो इस धनराशि और जनहित के अन्य कार्यो में खर्च किया जा सकता है।
प्रदेश में सभी 70 विधायकों को विधायक निधि के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रुपये मिलते हैं, इस रकम पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। विधायक निधि बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



