महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने राज्य सरकार को मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर 3 मई तक का अल्टीमेट दिया है। इस बीच इस विवाद पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। लेकिन मनसे प्रमुख राज ठाकरे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बयान दिया कि लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में MNS प्रमुख राज ठाकरे शामिल नहीं होंगे। जबकि बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई इस सर्वदलीय मीटिंग में शामिल होंगे।
राज ठाकरे का सरकार को अल्टीमेट
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही राज्य सरकार को अल्टीमेट देते हुए मांग की थी थी कि 3 मई तक मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटाए जाएं। ऐसा नहीं होने कि स्थिति में उन्होंने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है। इसके अलावा राज ठाकरे ने मुंबई और ठाणे में हुई रैलियों में भीप्रदेश सरकार को चेतावनी दी थी।
शिवपाल से मुलाकात… SP विधायक से किनारा, आजम देना चाहते हैं अखिलेश को कोई इशारा?
राज ठाकरे ने कहा था कि अगर 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वह खुद इन्हें हटाना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा था कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है। राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



